Site icon Yashbharat.com

कोझिकोड विमान हादसा: 10 लोगों की मौत की खबर, 50 गम्भीर, राहत बचाव जारी

untitled 14 1596814292

कोझिकोड। केरल के कोझीकोड एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दुबई से आ रहा एयर इंडिया का एक विमान लैंडिंग के दौरान फिसल गया। इस विमान में 191 यात्री सवार थे। इनमें 128 पुरुष, 46 महिला, 10 बच्चे और 7 क्रू मेंबर शामिल थे। केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन के मुताबिक, विमान के दोनों पायलेट्स इस दुर्घटना में मारे गए हैं। करीब 60 से 70 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है। जबकि की गम्भीर हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया। बताया जा रहा कि 40 से 50 लोग गम्भीर हैं

एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-1344 दुबई से केरल आ रही थी। हादसे में दोनों पायलटों समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे की तस्वीरें डराने वाली हैं। क्योंकि, इनमें विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विमान दो टुकड़ों में बंटा नजर आ रहा है। इस बीच, पीएम मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री से बात की। उन्होंने केंद्र की ओर से केरल को हर संभव मदद देने का कहा है।

मैंगलोर विमान हादसे में 150 से अधिक लोगों की मौत हुई थी

माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते यह विमान ‌फिसला होगा। एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर रवाना की गई हैं। कोझीकोड का यह एयरपोर्ट एक टेबल टॉप एयरपोर्ट है। इसका मतलब है कि यह एयरपोर्ट एक पहाड़ी के ऊपर है।

मई 2010 में मैंगलोर हवाई अड्‌डे पर भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था। उस हादसे में भी एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई से मैंगलोर की उड़ान पर था। मैंगलोर हवाई अड्डा भी एक टेबल टॉप एयरपोर्ट है।मैंगलोर विमान हादसे में 150 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

डीजीसीए ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 7.38 बजे यह फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी और इस दौरान भारी बारिश हो रही थी। टचडाउन करते ही विमान रनवे पर फिसल गया। बताया जा रहा है कि 40 लोग हादसे में घायल हुए हैं। डीजीसीए ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीटः

एयर इंडिया एक्सप्रेस हादसे की सूचना सुनकर दुख हुआ। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम को तुरंत मौके पर पहुंचने का आदेश दिया है।

सांसद शशि थरुर का ट्वीटः

केरल के लिए दुखद दिन रहा। पहले मुनार में मौतें हुईं और अब ये। मैंने सुना है कि दोनों पायलट की मौत हो गई है। उम्मीद है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द से जल्द शुरू हो सकेगा और यात्रियों की जान बचाने में सफलता मिल सकेगी।

डीजीसीए ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते यह विमान ‌फिसला होगा।
Exit mobile version