कोई बना हरियाली क्वीन तो किसी का लौटा बचपन, महामाया स्कूल में जनपरिषद की महिला विंग ने मनाया हरियाली महोत्सव

कटनी। सामाजिक, साहित्यिक संस्था जनपरिषद ने महामाया पब्लिक स्कूल के सौजन्य से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रंग कर्मी माधव सचदेवा के मुख्यातिथ्य, परिषद की महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव  शिल्पी सोनी की अध्यक्षता, सूत्रधार प्रकाश प्रलय के संचालन में सम्पन्न हुआ।

कार्याक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां वीणापाणी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वागत, वन्दन, अभिनन्दन के साथ ही श्रीमती रीता बर्मन के संचालन में शाला के बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। 

पुरूस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान
शाला परिवार के बच्चों ने देश भक्ति गीत के साथ ही राधा कृष्ण का नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। प्रतिभागी सभी विद्यार्थियों को पुरुस्कार दिए गये बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने संस्था के रमेश गुप्ता, अजय खरे एवं जनपरिषद अध्यक्ष राजेश प्रखर, वूमन विंग अध्‍यक्ष मीना चौधरी ने नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

मीना चौधरी और नगीना सोनी बनीं ग्रीन क्वीन


हिंदू धर्म में तीज त्योहार पर्व का विशेष महत्व है। हमारी संस्कृति व सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए पर्वों की उत्साहित ढंग से मनाना चाहिए। परिषद महिला ईकाई द्वारा स्वाधीनता दिवस एवं सावन हरियाली तीज को सेलिब्रेट करने के लिए ग्रीन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों को हरा ड्रेस कोड दिया गया था। जिसमें महामाया स्कूल की सभी शिक्षिकाओं के साथ साथ परिषद की महिलाओं ने अपनी प्रतिभागिता दी। रैम्प वॉक करते हुए गीता पाठक, अर्चना सोनी, सीमा चौधरी, आशा गुप्ता, गीतांजलि श्रीवास्तव, नगीना सोनी, ममता गर्ग, इंदु पाठक, मनीषा गौतम ने हरे परिधान के साथ अपनी विभिन्न कलाओं का भी प्रदर्शन किया। रैम्प वॉक तब अधिक रूचिकर हो गया जब दो विनर का टाई हुआ। दोनों प्रतियोगियों अध्‍यक्ष मीना चौधरी और नगीना सोनी ने एक दूसरे को क्वीन सैश पहनाकर हरियाली खिताब ने नवाजा।

सामान्य ज्ञान प्रश्र मंच में दिखाई ज्ञान प्रतिभा
महामाया स्कूल एवं परिषद के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्कूल स्टाफ एवं वूमन विंग ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रश्र मंच में माधव सचदेवा द्वारा द्वारा सभी को पुरूस्कृत किया गया। हरियाली सावन की वजह से सभी के लिए हरा ड्रेस कोड दिया निर्धारित किया गया था जिसका पालन कर सदस्यों सम्पूर्ण हरे परिधान से सुसज्जित समारोह की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थीं। कु. उषाा पमनानी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरूस्कार प्राप्त किया। सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।

महामाया ने लौटाया बचपन, कविता में हुआ शहीदों का स्मरण
कार्यक्रम के आयोजन तो बहुत होते है लेकिन व्यस्तता की जिंदगी में कुछ पल खुशी के उन पल को फिर वापस लाने का प्रयास स्कूल संचालक रीता बर्मन ने किया। स्कूल प्रांगण में सभी के लिये बैलून, एवं मटका गेम, प्रश्न मंच आदि रोचक और आकर्षक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साह दिखाया नजारा था जब उम्रदराज प्रतियोगी भी बच्चे बन गये। सभी प्रतिभागियों को मानों बचपन लौट आया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

 

उपरांत कविताओं के क्रम में, राजेश प्रखर,राकेश शर्मा, फ़ैयाज़ जालौनवीं, नित्यानन्द नित्य ने शहीदों को समर्पित काव्य पाठ किया। रमेश गुप्ता ने शाला में अध्ययनरत छात्र को एक वर्ष की फीस एवं दिव्यांग छात्र को एक स्कूल ड्रेस प्रदान करने की घोषणा की। राजेश प्रखर ने शीघ्र ही जनपरिषद के माध्यम से स्कूल में बच्चों के नेत्रों के लिए निः शुल्क जांच शिविर लगाने का प्रस्ताव दिया।

कार्यक्रम के अंत मे स्कूल के सभी बच्चों एवं स्टाफ को जन परिषद की ओर से कलम भेंट की गई। स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा शानदार भजन एवम मनोज बर्मन के आत्मीय आभार के साथ ही जनपरिषद के सदस्यों द्वारा स्कूल में गुलाब का पौधा रोपने के पश्चात कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। जनपरिषद के मार्ग दर्शक मनोहर मनोज एवं आशीष सोनी ने सफल आयोजन के लिए संयोजक श्रीमती रीता बर्मन एवं पूरी टीम आभार जताया ।

Exit mobile version