Tuesday, May 19, 2026
Latest:
katni

Breaking Video : कैमोर में खदान में डूबे दो बच्चे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

कैमोर। जिले के कैमोर में एक खुली खदान में डूबने से दो बच्‍चो की मौत हो गई की खबर है। ये घटना कैमोर के समीप बमनगांव की है। लोगों ने बताया कि यहीं समीप के निवासी 16 वर्षीय नरेंद्र चौधरी और 12 वर्षीय अभिषेक नामक दो बच्चों नहाने के लिए खदान गए थे खदान के आसपास मुरम के पास से पैर फिसलने पर नरेन्‍द्र खदान में गिर गया।

img 20190430 wa00231055242352431345218

सम्भवतः उसे बचाने के प्रयास में अभिषेक भी गहरे पानी में चला गया और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। शव को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक अभिषेक का शव पुलिस ने निकाल लिया था, जबकि नरेंद्र की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पहले भी घटी घटनाओं के बावजूद प्रशासन ने बन्द पड़ी इस तरह की खुली खदानों में सुरक्षा को लेकर अनदेखी की जिसके कारण फिर से यह हादसा घटित हुआ।रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply