Latest

कैबिनेट की बैठक रही बेनतीजा, तेल की कीमतों पर नहीं हुआ कोई फैसला

वेब डेस्कःदेश में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनता परेशान है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सीनियर मंत्रियों के साथ बैठक की। माना जा रहा था कि इस बैठक में सरकार पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर कुछ निर्णय कर सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कैबिनेट मीटिंग की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर चिंता और इस पर चर्चा भी हो रही है।
18 20 288848000petrol ll

प्रसाद ने बताया कि मोदी सरकार न  कई बार इसे डिरेगुलेट भी किया है, इससे कई बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम भी हुई थी और अब सरकार इसके लिए दूर की सोच रही है ताकि असर दिखे। फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं आया है, फैसला आने पर जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।
18 20 495080000ravishankar ll

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स से आने वाला पैसा देश के विकास में ही लगता है। इस पैसे से सड़क और हाइवे बनते हैं। उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि मोदी सरकार तेल पर बड़ा कदम उठा सकती है।

बता दें कि कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है, जिससे सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है। बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे की बढोतरी हुई हैं, वहीं डीजल की बात करें तो इसमें 26 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, इंडियन ऑयल कंपनी के अनुसार बुधवार को पेट्रोल के दाम 77.17 रुपये/लीटर है।

तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज इंडियन ऑयल कार्पोरेशन और डीलर एसोसिएशन के साथ बैठक करेंगे, माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद आम आदमी को राहत की खबर मिल सकती है, सूत्रों के मुताबिक भाजपा शासित राज्य वैट में कटौती कर आम आदमी को राहत दे सकते हैं।
18 22 284276000dharmenra ll

Leave a Reply

Back to top button