कैंसर से लड़ने के बाद एक्ट्रैस लीजा रे ने खुद को बोला, ‘कैंसर ग्रेजुएट हूं मैं’

2018 6image 20 36 5483400001479390792 lisa ray ll

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे का कहना है कि कैंसर से लडऩे के बाद वह अब समय की कीमत अधिक समझती है। लीजा रे जो खुद को‘कैंसर ग्रेजुएट कहती हैं‘, उनका कहना है कि वह अब समय की कीमत पहले से अधिक समझती हैं। लीजा रे ने कहा, समय हमारे जीवन के अनमोल पलों का एक माप है। एक कैंसर ग्रेजुएट के रूप में मैं समय की कीमत पहले से कहीं अधिक समझती हूं।

आज दुनिया में सबसे अधिक कीमती चीज समय है। हम सभी इसे और अधिक पाने की चुनौती का सामना करते हैं। वर्ष 2009 में लीजा रे को एक प्रकार के कैंसर मल्टीपल मायलोमा से ग्रस्त होने का पता चला था।

कैंसर से जंग जीतने वाली लीज़ा रे के मुताबिक, वह अपनी उम्र से इत्तेफाक रखती हैं लेकिन बढ़ती उम्र में अपने आउटलुक को लेकर वह काफी हद तक व्यावहारिक रवैया अपनाती हैं। वह बोलीं- मैं जैसी हूं, उसमें बेहद खुश और सहज हूं।

Exit mobile version