Site icon Yashbharat.com

कैंट के 37 बूथों में वोटिंग की जांच करने पहुंची अयोग की टीम, की दस्तावेजों की छान-बीन

2018 3image 07 51 262947685evmcounting ll

कैंट विधानसभा क्षेत्र के 37 मतदान केन्द्रों में सेना के जवानों से फर्जी मतदान कराने की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने जांच शुरू करवा दी है। कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कृष्ण तन्खा की शिकायत पर शुक्रवार को आयोग के निर्देश पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संदीप यादव और राजेश श्रीवास्तव जांच करने पहुंचे। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट व जिला निर्वाचन कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारी व जबलपुर के स्टेशन कमांडर व बिग्रेडियर का पक्ष भी सुना और बयान दर्ज किए। आर्मी क्षेत्र के उन 37 मतदान केन्द्रों की मतदाता सूची की भी बारीकी से जांच की। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम दुबे, अभिषेक चौकसे (चिंटू),आलोक चंसोरिया,विपुल माहेश्वरी,लखन ठाकुर मौजूद थे।


फर्जी मतदान की शिकायत की जांच पूरी कर ली गई है। सभी पक्षों को सुना गया। बयान लिए गए हैं। शनिवार को जांच रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी जाएगी।

संदीप यादव, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र

कांग्रेस जवानों को उनके लोकतांत्रिक हथियार यानी उनके वोट के प्रयोग से रोक रही है। यही नहीं, बल्कि कांग्रेस सेना के जवानों को फर्जी मतदान से जोड़कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी

Exit mobile version