FEATUREDLatest

 केरल के अलप्पुझा में बर्ड फ्लू का संक्रमण, हजारों पक्षियों को मारने का आदेश

 केरल के अलप्पुझा में बर्ड फ्लू का संक्रमण, हजारों पक्षियों को मारने का आदेश

केरल के अलप्पुझा में बर्ड फ्लू का संक्रमण, हजारों पक्षियों को मारने का आदेश, केरल के अलप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू का संक्रमण सामने आने के बाद जिला प्रशासन नेसख्त सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं। प्रभावित क्षेत्र में 5,961 पक्षियों को मारने का आदेश जारी किया गया है।संक्रमण मुहम्मा ग्राम पंचायत, वार्ड-7 में पाया गया।

केरल के अलप्पुझा में बर्ड फ्लू का संक्रमण, हजारों पक्षियों को मारने का आदेश

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आपात बैठक बुलाई गई और त्वरित प्रतिक्रिया दल (Rapid Response Team) तैनात किए गए। कुलिंग अभियान 21 मार्च की सुबह से शुरू होगा, जिसमें संक्रमित और संभावित संक्रमित पक्षियों को नष्ट किया जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा और बायोसिक्योरिटी के लिए एडवाइजरी जारी की है

मृत पक्षियों को मास्क और दस्ताने पहनकर संभालने, गहराई में दफनाने और कीटाणुनाशक का उपयोग करने की सलाह दी गई।आसपास के पोल्ट्री फार्मों को सख्त बायोसिक्योरिटी उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।पहले कोझिकोड जिले में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे, जिससे राज्य में सतर्कता बढ़ गई हैप्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और असामान्य मौतों की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया है।

Back to top button