Site icon YASHBHARAT.COM

केमिकल प्लांट में गैस का टैंक फटा, 6 की मौत और कई घायल

Anubhav Shukla
8 years ago
fireman 100722 1280
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार सुबह एक भीषण दुर्घटना हो गई। शहर के कोतवाली देहात मार्ग पर स्थित मोहित केमिकल व पेट्रो फैक्ट्री में टैंक फटने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। धमाके की सूचना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
प्रारंभिक रूप से मिल रही जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से केमिकल का टैंक लीक कर रहा था। बुधवार को मैकेनिक व मजदूर लीकेज का वेल्डिंग कर रहे थे कि अचानक तेज धमाके के साथ टैंक फैट गया।
जिससे ऊपर खड़े 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई व कई घायल हो गए।हादसे के चलते इलाके में भगदड़ मच गई। चीख पुकार के बीच घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों में बालगोविंद निवासी मंधली कोतवाली देहात, रवि, लोकेंद्र निवासी हादर पुर, कमलबीर निवासी लवालपुर, विक्रांत व चेतराम शामिल है। सभी कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले है।

 

Share this:

  • Tweet
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • More
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Big Accident केमिकल से भरे गड्ढे में गिरने से 3 सगे भाई समेत 5 लोगों की मौत, रक्षाबंधन पर पसरा मातम
    Date
    08/30/2023
  • Blast In Damoh: पटाखा गोदाम में विस्फोट से मालिक समेत 3 की मौत, मजदूर के उड़े चीथड़े, कमर के नीचे का हिस्सा गायब
    Date
    10/31/2023
  • Harda Blast News 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई, 6 लोगों की मौत, 60 से अधिक लोग घायल
    Date
    02/06/2024
इसे भी पढ़ें-  Bullet Train: बुलेट ट्रेन का उत्तरी कॉरिडोर बढ़ा: अब सिलीगुड़ी नहीं, सीधे गुवाहाटी तक दौड़ेगी ट्रेन, 8 घंटे में पूरा होगा 1500 किमी का सफर
Categories: राष्ट्रीय

YASHBHARAT.COM

Back to top
Exit mobile version