Site icon Yashbharat.com

कुलसचिव और प्रबंध मंडल सदस्य पर लगाए षड्यंत्र के आरोपः वेटनरी विवाद मामला

IMG 20181117 WA0004

वेटनरी विश्वविद्यालय सदस्यों ने दिया पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन। जबलपुर । कुछ दिन पूर्व जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सालय की कुलपति पर एक महिला द्वारा दैहिक शोषण का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां महिला ने प्रेस वार्ता कर कुलपति डॉक्टर जुयाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वही कुलपति डॉक्टर प्रयाग दत्त जुयाल अपने पर लगे आरोप सिरे से नकार रहे हैं। इसी मामले को लेकर आज वेटरनरी विश्वविद्यालय की डीन, डायरेक्टर, डॉक्टर एवं महिला कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी से मुलाकात के दौरान इन्होंने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को कुलपति डॉक्टर जुयाल के खिलाफ षड्यंत्र बताया और कुलसचिव गोविंद प्रसाद पांडे एवं प्रबंध मंडल के सदस्य प्रभात दुबे को इन सभी विवादों का प्रमुख षड्यंत्रकारी बताया। साथ ही इस मामले में जुड़े लोगों के कॉल डिटेल खंगालने की भी मांग की है। गौरतलब है कि वेटरनरी विश्वविद्यालय में कुछ हफ्तों से लगातार खींचतान की खबरें सामने आ रही थी, वहीं महिला से जुड़ा हुआ ताजा विवाद ने आग में ही डालने का काम किया है, कुलपति पर लगे आरोपों में कितनी सत्यता है यह तो पुलिस की जांच में ही सामने आ पाएगा, लेकिन कहीं ना कहीं यह लड़ाई कुर्सी की भी हो सकती है, जो अब अपने निम्न स्तर तक जा पहुंची है। क्या है मामला विगत कुछ दिनों पूर्व एक महिला ने प्रेस वार्ता कर कुलपति डॉक्टर प्रयाग दत्त जुयाल पर दैहिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए थे महिला का कहना था कि कुलपति ने उसे उसी लालच देकर धमका कर बलात्कार किया था इतना ही नहीं कुलपति ने किसी और को ना बताने की धमकी भी दी थी। जी रहे उपस्थित ज्ञापन देते समय डॉक्टर एस एन एस परमार रजिस्ट्रार डॉक्टर एस के जोशी डींगर आर टी एस बघेल डॉक्टर एस नायक डॉक्टर के पी सिंह डॉक्टर मधु स्वामी डॉक्टर वर्षा शर्मा डॉक्टर शोभा जावरा उपस्थित थी। वहीं अपने ऊपर षड्यंत्र के लगे आरोपों के विषय में प्रबंध मंडल के सदस्य प्रभात दुबे का कहना है कि मैंने विश्वविद्यालय में जारी भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं विसंगतियों के खिलाफ आवाज उठाई है मैं भी चाहता हूं कुलपति द्वारा किए गए सभी अनैतिक कार्यों की जांच निष्पक्षता से की जाए हमारे द्वारा भी कल इस विषय को लेकर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा जाएगा

Exit mobile version