Site icon Yashbharat.com

किसान आंदोलन LIVE: गाजीपुर बॉर्डर पर लगाई लोहे की कीलें उखाड़ी गईं

20210204 105556

कृषि कानूनों को विरोध कर रहे किसान लगातार दिल्ली के बॉर्डरों पर अब भी जमें हुए हैं। विरोध प्रदर्शन करते हुए दो महीनों से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन सरकार और किसानों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को ध्यान मे रखते हुए दिल्ली पुलिस ने सीमाओं पर कड़े इंतजाम किए हैं। अधिकारी अस्थायी दीवार बना रहे हैं, बड़ी-बड़ी कीलें सड़कों पर गाड़ रहे हैं और कांटेदार बाड़ लगा रहे हैं। वहीं अधिकारियों ने कानून एवं व्यवस्था का हवाला देकर अपने इस कदम का बचाव किया है।

सिंघू (दिल्ली-हरियाणा) बॉर्डर, गाजीपुर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) बॉर्डर, और टीकरी (दिल्ली-हरियाणा) बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है जहां गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और विभिन्न पाबंदियां लगाई गई हैं। आम लोगों को भी इसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है।

Farmer protest live update:

– गाजीपुर बॉर्डर से उखाड़ी गईं लोहे की कीले 

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेड्स के पास सड़क पर जो कीले लगी थी, उन्हें अब उखाड़ लिया गया है। बता दें गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद से दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के इंतजामों में सख्ताई कर दी थी, जिस कड़ी में बॉर्डरों पर लोहे की कीलें, भारी बैरिकेटिंग और लोहे के तार भी लगाए गए थे।

ट्रैफिक अपडेट

-बाहरी सीमा के एडिशनल सीपी ने जानकारी दी है, गाजीपुर बॉर्डर बंद है, एनएच 24, एनएच 9 पर नोएडा लिंक रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। मुर्ग मंडी और गाजीपुर आर / ए पर है, रोड नं। 56, विकास मार्ग, आईपी एक्सटेशन, NH 24 पर भारी ट्रैफिक है।

-उन्होंने बताया कि सिंघू, पियाउ मनियारी, सबोली, औचंदी सीमाएँ बंद हैं। लामपुर, सफियाबाद, सिंघू स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं खुली हैं। वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। NH 44 पर ट्रैफ़िक भारी है और डायवर्ट किया जा रहा है। कृपया आउटर रिंग रोड, GTK रोड और NH 44 जाने से बचें।

 

 

 

Exit mobile version