किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने उर्वरक पर दी 22 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी

PM Kisan Pension Yojana

एजेंसी, नई दिल्ली। मोदी सरकार ने रबी सीजन के लिए किसानों को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि फॉस्फेटयुक्त और पोटाशयुक्त उर्वरकों के लिए 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर हुई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि रबी सीजन के लिए 1 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक सब्सिडी रहेगी। नाइट्रोजन के लिए 47.2 रुपये प्रति किलोग्राम, फास्फोरस के लिए 20.82 रुपये प्रति किलोग्राम, पोटाश की सब्सिडी 2.38 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। सल्फर सब्सिडी 1.89 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।

सरकार नहीं चाहती किसानों पर पड़े असर

उन्होंने बताया कि सब्सिडी जारी रहेगी, क्योंकि जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ती हैं, तो सरकार नहीं चाहती कि इसका असर देश में हमारे किसानों पर पड़े। डीएपी पर सब्सिडी 4500 रुपये प्रति किलोग्राम जारी रहेगी। टन की बात करें तो डीएपी पुरानी दर के अनुसार 1350 रुपये प्रति बोरी मिलेगी। एनपीके 1470 रुपये प्रति बोरी की कीमत पर मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-  BIG BREAKING: मप्र राज्यसभा उपचुनाव: कांग्रेस समर्थित राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त, बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी की निर्विरोध जीत लगभग तय!