Site icon Yashbharat.com

किया मर्डर फिर Facebook में लिखा प्यार में धोखा इसलिए प्रिय के पापा को ठोका

gun goli bandook

gun goli bandook

किया मर्डर फिर Facebook में लिखा प्यार में धोखा इसलिए प्रिय के पापा को ठोका । मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के बेरछा में एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- प्यार में धोखा इसलिए ठोका, वह भी उसको नहीं, उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वह कभी भूल नहीं पाएगी। प्रेमी द्वारा की गई फायरिंग में युवती भी घायल हो गई।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपित सुभाष खराड़ी पुलिसकर्मी बताया जा रहा है, वह देर रात सीढ़ी के जरिए युवती शिवानी खान के घर में घुसा इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। जिसमें युवती के पिता जाकिर खान की मौत हो गई और शिवानी और उसका भाई राज घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सुभाष वहां से भाग निकला और फिर कुछ देर बाद इंटरनेट मीडिया पर युवती के साथ अपने फोटो डालकर लिखा- प्यार में धोखा, इसलिए ठोका.…। उधर सुबह रेलवे पटरी पर एक शव बरामद हुआ है, बताया जा रहा है कि यह आरोपित सुभाष का है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

मामला प्रेम प्रसंग का

बताया जा रहा है कि सुभाष को अपने पिता के निधन के बाद पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसके द्वारा फायरिंग में पुलिस विभाग से मिली बंदूक का इस्तेमाल किया गया है। सुभाष और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था, दोनों के बीच हुए विवाद के बाद सुभाष ने इस वारदात को अंजाम दिया।

 

 

 

 

Exit mobile version