Friday, May 22, 2026
Latest:
FEATURED

किन्नरों ने लड़का होने की बधाई में मांगे 1.65 लाख!

बठिंडाः शहर के मॉडल टाऊन में रविवार को करीब दो घंटे तक लोगों और किन्नरों के बीच जमकर हंगामा हुआ। मामला किन्नरों की तरफ से बेटा होने की खुशी में 1.65 लाख रुपए की बधाई मांगने से बढ़ा। परिजन अपनी खुशी से 50 हजार रुपए देने को तैयार हो गए लेकिन किन्नर आक्रोश में आकर परिजनों से अभद्र व्यवहार करने लगे। इसके बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और उनकी मनमानी के खिलाफ रोष जताने लगे। लोगों के इकट्ठा होने पर किन्नरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

किन्नरों की टोली के अभद्र व्यवहार से मॉडल टाउन इलाके के लोगों में रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से उनकी मनमानी पर रोक लगाने  की मांग की है। लोगों का कहना है कि करीब 11 बजे 4 किन्नर टोली बनाकर इलाके में पहुंच गए और बधाई की रकम मांगना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हद तो तब हो गई जब उन्होंने एल.आई.जी. क्वार्टर 145 निवासी नीलू शर्मा के परिवार से लड़का होने की बधाई के तौर पर 1 लाख 65 हजार रुपए की मांग कर दी। परिवार ने किसी तरह 50 हजार रुपए देने के लिए हामी भरी पर किन्नर तो 1.65 लाख से कम राशि लेने को तैयार तक नहीं हुए। आसपास के लोगों ने उन्हें बहुत मनाया लेकिन दो घंटे तक वे हंगामा कर खाली हाथ लौट गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply