Monday, April 20, 2026
Latest:
jabalpur

कितना होगा सपाक्स का असर ? सपाक्स से 6 नामांकन

जबलपुर। विधानसभा चुनाव में सपाक्स कितना असर डालेगा इसका इंतजार सभी को है और यह दिलचस्प तब और हो गया है जब सपाक्स ने 6 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए। जिन्हें लेकर सपाक्स जिला संयोजक अजय मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय आकर नामांकन फार्म भरवाए। इनमें पश्चिम विधानसभा से प्रवीण पांडे, मध्य से आशीष जैन लालू,पनागर से रश्मि पाठक पाटन से विनोद पटेल, सिहोरा से रश्मि सिंह, कैंट से अखिलेश चौबे ने निर्वाचन आयोग को अपनी समस्त जानकारियां प्रस्तुत की। गौरतलब है कि जबलपुर की लगभग सभी विधानसभाओं में सपाक्स के अंतर्गत आने वाले जाति समूह, चुनाव के दौरान अहमियत रखते हैं, इनका वोट हार और जीत का अंतर तय करता है। लेकिन संगठन द्वारा चयनित प्रत्याशी को यह समूह कितना समर्थन देता है यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply