Wednesday, May 27, 2026
Latest:
FEATUREDमध्यप्रदेश

कालेज के छात्र कैसे पास करेंगे परीक्षा, कोर्स तो दूर ठीक से सिलेबस का भी ज्ञान नहीं

जबलपुर, यशभारत। लाकडाउन में महाविद्यालयों की विभिन्ना कक्षाओं के पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर का कोर्स भी पूरा नहीं हुआ है और RGPV, ने सेमेस्टर परीक्षाओं का टाइम टेबल  घोषित कर दिया था।

ऐसे में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की समस्या बढ़ गई हैं। महाविद्यालयों में विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर परेशान है। विद्यार्थियों के अनुसार अभी कोर्स भी पूरा नहीं हुआ है ऐसे में परीक्षा से पहले रिविजन की कोई संभावना नजर नहीं आ रही हैं।  छात्रों को तो अभी ठीक से ये तक नहीं पता कि उन्हें कौन से सिलेबस, लेखक, प्रकाशक की किताबों से ज्ञानार्जन करना है।

कुछ कालेज में सभी विषयों में एक से दो यूनिट अधूरी हैं। विद्यार्थियों के अनुसार अभी कोर्स के रिवीजन का समय है और सभी विषयों में एक से दो यूनिट अधूरी ही चल रही हैं।

ऐसे में विद्यार्थियों पर बिना पढ़ाई के परीक्षा देने का दबाव बन रहा है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा को विभागाध्यक्षों की बैठक कर प्रायोगिक परीक्षा का टाइम टेबल भी तैयार कराने का आदेश दिया है।
गांव क्षेत्रों से आने वाले छात्रों ने बताया कि जैसे ही लॉक डाउन सुरू हुआ वह दिखाइए एक करके अपने छात्रावास को छोड़कर अपने घर की ओर निकल गए थे परंतु जब यह सूचना मिली कि कॉलेज प्रबंधन ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर रहा है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम