Site icon Yashbharat.com

कार में लिफ्ट देने के बाद चाकू की नोक पर युवती से बलात्कार के आरोप में जबलपुर का बिल्डर्स गिरफ्तार

images 76

विवेक शुक्ला

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत लगभग तीन वर्ष पूर्व मैहर दर्शन कर लौट रही एक युवती को कार में लिफ्ट देने के बाद चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस जबलपुर के एक बिल्डर्स को गिरफ्तार करके कटनी लाई है।

बताया जाता है कि आरोपी बिल्डर्स युवती को कार में लिफ्ट देने के बाद बड़वारा थाना क्षेत्र के पठरा गांव के समीप जंगल में लेकर गया। जहां युवती से चाकू की नोक पर बलात्कार किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध दर्ज किया लेकिन फिर उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। लगभग 3 वर्ष से फरार आरोपी को आज बड़वारा पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया और फिर कटनी लेकर पहुंची।

मैहर दर्शन कर वापस लौट रही थी युवती

गौरतलब है कि जबलपुर निवासी 23 वर्षीय पीडि़ता जबलपुर से मैहर दर्शन करने गई थी। दोपहर वह बस से मैहर से जबलपुर के लिए चली तो बस मैहर के समीप खराब हो गई। पीडि़ता दूसरी बस का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान जबलपुर के विजयनगर निवासी आरोपी संजय बसानी अपनी कार से वहां पहुंचा और जबलपुर तक लिफ्ट देने की बात कही।

चूंकि पीडि़ता पहले से ही आरोपी संजय को पहचानती थी तो उसके साथ कार में बैठ गई। आरोपी संजय ने पीडि़ता को अकेला पाकर फायदा उठाया और कार जबलपुर ले जाने के बहाने बड़वारा पठरा जंगल में ले गया। यहां पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने बलात्कार के बाद उसके साथ मारपीट की और जंगल में ही छोड़कर भाग निकला।

2018 में दर्ज हुआ था मामला

बड़वारा थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि बलात्कार की शिकार पीडि़ता ने डायल 100 के माध्यम से मदद मांगी और शिकायत दर्ज करवाने थाने आई। सन 2018 में पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी संजय बसानी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।

Exit mobile version