कार्तिक पूर्णिमा पर कल नर्मदा तटों पर भक्तों का मेला लगेगा.
जबलपुर,यभाप्र। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को सुबी से ही नर्मदा तटों पर भक्तों का मेला लगेगा। ग्वारीघाट, भेड़ाघाट, जिलहरीघाट, उमाघाट, तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट सहित तमाम नर्मदा तटों पर मेला लगेगा जिसे देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा में किए गए नर्मदा स्नान एवं दान से कभी न समाप्त होने वाले अक्षय पुण्य का फल प्राप्त होता है. इसलिए शुक्रवार को अल सुबह से नर्मदा में स्नान करने वालों की भीड़ पहुंचने लगेगी. हजारों लोग नर्मदा स्नान व दान कर पुण्य प्राप्त करेंगे। पं. वासुदेव शास्त्री ने बताया कि कार्तिक मास में स्नान एवं दान के साथ भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्व बताया गया है. जितना पुण्य फल पूरे कार्तिक मास में मिलता है उतना सिर्फ कार्तिक पूर्णिमा के दिन नर्मदा स्नान व दान से प्राप्त हो जाता है. कार्तिक पूर्णिमा में नर्मदा स्नान और दान का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता. पूर्णिमा को ही कार्तिक मास स्नान एवं पूजन की पूर्णाहुति भी होगी।

