jabalpur

काय किसी नेता के रिश्तेदार या अपराधी तो नहीं हो ?

जबलपुर। चुनाव डयूटी में तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को इस आशय का घोषणा पत्र देना होगा कि वो वर्तमान चुनाव में किसी प्रत्याशी तथा राज्य या जिला स्तर के किसी अग्रणी राजनैतिक कार्यकत्र्ता का नजदीकी रिश्तेदार नहीं है। यह आदेश आज चुनाव आयोग ने दिए।
चुनाव आयोग के मुताबिक चुनाव डयूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को घोषणा पत्र में यह जानकारी बिन्दु क्रमांक-एक में देनी होगी। जबकि घोषणा पत्र के प्रारूप के बिन्दु क्रमांक-दो में उसे यह भी बताना होगा कि उसके विरूद्ध कोई आपराधिक प्रकरण किसी भी न्यायालय में प्रचलित नहीं है। यदि चुनाव डयूटी में तैनात कर्मचारी की नजदीकी रिश्तेदारी चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी या अग्रणी राजनैतिक कार्यकता से है अथवा उसके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण किसी न्यायालय में प्रचलित है तो उसे इन दो बिन्दुओं की जानकारी तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को देना।

Leave a Reply

Back to top button