Monday, April 27, 2026
Latest:
FEATUREDGadgetsHealth

कामयाबी : बिना चीरफाड़ किए आंत के कैंसर का पता लगाएगा नन्हा रोबोट

नई दिल्ली। intestinal cancer: वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नन्हा रोबोट तैयार किया है, जो आंत के अंदर जाकर तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसकी मदद से बिना चीरफाड़ के कैंसर की जांच संभव होगी। सोनोपिल नाम के इस कैप्सूल रोबोट का व्यास 21 मिलीमीटर और लंबाई 39 मिलीमीटर है। वैज्ञानिक आकार को और छोटा करने का प्रयास कर रहे हैं।

आंत के कैंसर को कोलोरेक्टल कैंसर भी कहते हैं
कोलोरेक्टल कैंसर
जिसे आमतौर पर बड़ी आंत का कैंसर भी कहते हैं। ये कैंसर बड़ी आंत(कोलन) में या फिर रेक्टम में होता है। कोलोरेक्टल (कोलो से मतलब है बड़ी आंत और रेक्टल का मतलब है मलाशय रेक्टम से है) को पेट का कैंसर या बड़ी आंत का कैंसर भी कहते हैं।

ये कैंसर 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों में होता है। जल्द ही इसके लक्षणों को पहचान कर इसका इलाज होजाए तो मरीज कि जान बचाई जा सकती है। इससे दुनिया भर में प्रतिवर्ष 655,000 मौतें होती हैं। संयुक्त राज्य में कैंसर का यह चौथा सबसे सामान्य प्रकार है और पश्चिमी दुनिया में कैंसर से होने वाली मौतों का तीसरा प्रमुख कारण है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply