अंतराष्ट्रीय

काबुल में आत्मघाती हमले में करीब 40 लोगों की मौत, कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद और एक मीडिया आउटलेट के समीप आज एक विस्फोट में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा कि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि  किस को निशाना बनाकर हमला किया गया वहां पर एक मस्जिद और पास ही मीडिया की एक कंपनी है। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में अफगानी मीडिया समूहों पर हमले बढ़े हैं। पिछले महीने काबुल में एक निजी टेलीविजन केंद्र पर हमला किया गया था।

Leave a Reply

Back to top button