Site icon Yashbharat.com

कांटेक्ट हिस्ट्री से सामने आ रहे नए पॉजीटिव, 24 घंटे में 7 नए केस

Corona yashbharat

Corona yashbharat

कटनी। कोरोना संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर की जा रही जांच में नए पॉजीटिव केस सामने आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

पिछले चौबीस घंटे में जिले में आधा दर्जन से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, इनमे से ज्यादातर कांटेक्ट हिस्ट्री के बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आईसीएमआर जबलपुर से कल शाम शनिवार के 9 पेंडिंग सेम्पल की रिपोर्ट मिली।

जिसमे 3 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय पुरूष, पीरबाबा निवासी 41 वर्षीय महिला एवं ग्राम पिपरिया परौहा रीठी तहसील निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल है।

इसी तरह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट आज सुबह स्वास्थ्य विभाग को मिली। जिसमे चार नए पॉजीटिव केस मिले हैं। जिसमे मालवीयगंज निवासी 57 एवं 45 वर्षीय पुरूष, गर्ग चौराहा निवासी 65 वर्षीय महिला एवं जाग्रति कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक शामिल है।

हर दिन औसतन आधा दर्जन मामले सामने आने से संक्रमण की दर फिलहाल थमी हुई है। नवंबर के महीन की शुरूआत में जहां कोरोना संक्रमण बढ़ रहा था तो अब इसकी रफ्तार में थोड़ा ब्रेक लगा हुअ है, जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। विभाग का कहना है कि खतरा अभी टला नही है।

Exit mobile version