FEATUREDLatest

कांग्रेस से हुई गलती, ट्वीट में प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की जगह प्रियंका चोपड़ा को कर दिया टैग

मुंबई। कई बार सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए यूजर से गलती हो जाती है जिसे सुधारा जा सकता है और इन गलतियों पर कम ही लोग ध्यान देते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा करे तो हर किसी नजर में आता है। दरअसल, कांग्रेस ने पीएम मोदी को लेकर किए अपने एक ट्वीट में फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को टैग कर दिया। खबर मीडिया तक पहुंची तो वायरल होने लगी। हालांकि, पार्टी ने संभलते हुए अपना यह ट्वीट हटा दिया है।

Congress%20tweet

जाकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी के एक दावे को झूठा बताते हुए ट्वीट किया। इस ट्वीट में पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को भी टैग किया जाना था लेकिन उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा को टैग कर दिया। अपने इस ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा था कि पीएम मोदी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं को लेकर झूठ बोल रहे हैं। यूपीए काल में 1141 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएं थीं।

हालांकि, बाद में जब कांग्रेस को अपनी गलती का अहसास हुआ तो पार्टी ने यह ट्वीट तुरंत अपने अकाउंट से हटा लेकिन तब उनकी यह गलती सबके सामने आ चुकी थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply