राष्ट्रीय

कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह, करवाया यज्ञ

जयपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मानवेंद्र सिंह के साथ उनकी पत्नी चित्रा सिंह, जीवंत सिंह के दूसरे बेटे भूपेन्द्र सिंह और जसवंत सिंह की पत्नी शीतल कवर कांग्रेस राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे और कांग्रेस की सदस्या ग्रहण कर ली। कांग्रेस में शामिल होने के बाद मानवेंद्र सिंह ने पूरे परिवार के साथ अपने आवास पर यज्ञ कराया।

बता दें कि मानवेंद्र भाजपा से शिव सीट के विधायक हैं। मानवेंद्र ने पिछले महीने बाड़मेर में एक बड़ी स्वाभिमान रैली की और ‘कमल का फूल, बड़ी भूल’ कहते हुए भाजपा से अलग हो गए। दरअसल मानवेंद्र की भाजपा के प्रादेशिक नेतृत्व और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लंबे समय से खटपट चल रही थी।

Leave a Reply

Back to top button