कांग्रेस ने ट्वीट की राहुल की ये तस्वीरें तो लोगों ने लिए मजे, BJP ने भी किया रिट्वीट

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त यूरोप की आधिकारिक यात्रा पर हैं. अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने जर्मनी की संसद बुन्देस्रत में कुछ वक्त बिताया.
The many facets of Rahul Gandhi. #Bundestag pic.twitter.com/MtoNs1TxjO
— Congress (@INCIndia) August 23, 2018
जर्मनी की एतिहासिक इमारत में ली गई उनकी कुछ तस्वीरों को कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं.
कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बीजेपी ने भी इस तस्वीर को रिट्वीट करते हुए लिखा कि वह भी ऐसा करने से खुद को रोक नहीं पाई.
Even we couldn't resist retweeting this 😉 https://t.co/M0y9Uvun7M
— BJP (@BJP4India) August 23, 2018
ट्विटर यूजर्स इस बात को नहीं समझ पाए कि शून्य में देखते कांग्रेस अध्यक्ष की तस्वीरों को शेयर करने का कारण क्या था और जल्द उन्होंने इस तस्वीर पर मीम बनाकर कांग्रेस और राहुल गांधी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि कुछ लोगों ने कांग्रेस द्वारा पोस्ट की गयी तस्वीर को पसंद भी किया है.
Not sure about many facets but this more or less looks like a worried @RahulGandhi searching for existence of Congress in the country. https://t.co/PrlQ5SoqNO
— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) August 23, 2018
कांग्रेस ने बंडेस्टैग (जर्मन संसद) में खड़े गांधी की चार तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘राहुल गांधी के विभिन्न पहलु.’
बीजेपी ने कुछ घंटों बाद इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए चुटकी, ‘यहां तक कि हम भी रिट्वीट करने से खुद को नहीं रोक सके.’
जर्मनी के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी जर्मन गैर-सरकारी संगठनों और उद्योगपतियों से मिलेंगे. वे राष्ट्रीय ओवरसीज कांग्रेस द्वारा आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे.








