Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस नेता के युवा पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला, फारेस्टर प्लेग्राउंड में सुबह-सुबह घटना

cold_news

cold_news

कटनी। फारेस्टर प्लेग्राउण्ड में रोजाना की तरह आज सुबह क्रिकेट खेलने आए गांधीगंज निवासी कांग्रेस नेता कृष्णकांत यादव बल्लू के पुत्र राज यादव पर चार युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल हुए युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। बताया जाता है।

कि चाकू के दनादन प्रहार से युवक के शरीर के कई हिस्सों में सांघेतिक चोट आई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीगंज निवासी कांग्रेस नेता कृष्णकांत यादव बल्लू का पुत्र राज यादव रोज सुबह अपने दोस्तों के साथ फारेस्टर प्लेग्राउण्ड में क्रिकेट खेलने के लिए आता है। आज सुबह भी वह अपने साथियों के साथ ग्राउण्ड आया था।

बताया जाता है कि सुबह करीब 9 बजे जब मैच समाप्त हुआ और युवक अपने घर जाने लगे, तभी सफेद रंग की कार से आए युवकों ने राज पर चाकू से दनादन वार करना शुरू कर दिया। कोई कुछ समझ पाता, इसके पहले ही चाकू के हमले से राज बुरी तरह घायल होकर वहीं पर गिर गया।

हमले के पीछे चार युवकों राजा निषाद, अमित रोहरा, सागर निषाद व शनि नामक युवकों का नाम सामने आया है। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने युवक के पिता बल्लू यादव एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version