कांग्रेस के जनसमस्याओं के लिए सहायता केंद्र खोलने से भाजपा में खलबली
डिंडौरी। डिंडौरी विधानसभा में पिछले एक दशक से कांग्रेस अपना परचम लहराते आ रही है.चुनावी साल में जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस ने सहायता केंद्र खोलकर अभिनव पहल की है.कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र विहारी शुक्ला ने जनता की समस्याओं के निराकरण करने सहायता केंद्र खोल कर भाजपा में खलबली मचा दी है.
कांग्रेस के सहायता केंद्र में ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं.वहीं कांग्रेस के पदाधिकारी भी ग्रामीणों की समस्याओं को निराकरण के लिए अफसरों तक पहुंचाने का काम करने में जुटे हैं जबकि कांग्रेस के विधायक ओमकार मरकाम ने सात साल जिला अध्यक्ष रहते जनता के हित में कभी यह पहल नहीं की. कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र विहारी शुक्ला की पहल आम जनता और कांग्रेस के लिए कारगर साबित हो रही है हालांकि आगामी चुनाव में मतदाताओं को लुभाने का फंडा कितना असरदायक होगा ये तो आने वाले समय में पता चलेगा.
कांग्रेस सहायता केंद्र में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि वो अपने क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन एवं अन्य राजनैतिक पार्टियों के नेताओं से गुहार लगाते लगाते थक गए हैं लेकिन स्थिति जस के तस बनी हुई है. ग्रामीणों की मानें तो कांग्रेस के सहायता केंद्र खुल जाने के बाद उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष समस्याओं से निजात दिलाएंगे.

