Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस की नई सूची जारी, कमलनाथ के बेटे को छिंदवाड़ा से मिला टिकट

kamalnath 1466022821

न्‍यूज डेस्‍क। लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। पहले चरण के मतदान शुरू होने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुनावी मिशन में तेजी से लगे हुए हैं। राज्यों में भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों तेज हो गई हैं।


अपडेट
-कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल को छिंदवाड़ा सीट से तो अरुण यादव को खंडवा से टिकट दिया गया है।

छिंदवाड़ा- नकुल नाथ
खंडवा- अरुण यादव
जबलपुर- विवेक तंखा
सीधी- अजय सिंह राहुल

-कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराने के लिए आज देश के 22 शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेगी। 22 शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा मुंबई, कपिल सिब्बल बेंगलुरू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ भोपाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर, गुलाम नबी आजाद जम्मू, अभिषेक मनु सिंघवी दिल्ली और पवन खेड़ा कोलकाता में संवाददता सम्मेलन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Exit mobile version