Latest

कांग्रेस का अनशन : राहुल गांधी पर BJP का तंज, कहा- लंच के बाद कौन रखता है उपवास?

RAHUL AT RAJGHAT

नई दिल्‍ली। देशभर में दलितों पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं और मोदी सरकार की ‘नाकामी’ के खिलाफ सोमवार को विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस का देशव्यापी अनशन जारी रही है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पहुंचे. उन्होंने बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि दी और सांकेतिक उपवास रखा.
बीजेपी के इंफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी इंचार्ज अमित मालवीय ने राहुल गांधी के देर से राजघाट में उपवास शुरू करने को लेकर तंज कसे हैं. मालवीय ने ट्वीट किया- ‘राहुल जी अगर लंच हो गया हो, तो उपवास पर बैठ जाओ. मैं जानता चाहता हूं कि कौन ऐसा नेता होगा जो दोपहर 12:45 बजे बाद अनशन पर बैठता हो.”इसके पहले राजघाट पर अनशन के लिए बने मंच पर कांग्रेस नेता अजय माकन, सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर से भिड़ गए थे. जिसके बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय माकन ने जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को मंच से हटा दिया. बता दें कि टाइटलर और सज्जन कुमार 1984 में हुए सिख दंगों के आरोपी थे. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस की मंशा को लेकर सवाल उठाए हैं.

8UDm16Lf normal

Amit Malviya

@malviyamit

राहुल जी अगर लंच हो गया हो तो, उपवास पर बैठ जाओ… I would love to know which leader says he will embark on a fast and does not reach the venue till 12:45! True to his style, @rahulgandhi obviously woke up late. #RahulOnAFarce

‘शांति के प्रतीक बापू की समाधि पर पहुंचे दंगे के आरोपी’
सिख दंगों के आरोपी टाइटलर और सज्जन सिंह के राजघाट पहुंचने को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. पात्रा ने कहा, ‘जिस तरह से दंगे भड़काए गए और हजारों सिखों को जिंदा जलाया गया, वह हम सबने देखा है. आज उस दंगे के आरोपी ही शांति के प्रतीक महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंच गए.’

क्या राहुल जी ने तब उपवास रखा था जब 1984 के दंगों में जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार सिखों की निर्मम हत्या करवा रहें थे : डॉ @sambitswaraj

दलितों का उपहास है राहुल का उपवास
उधर, बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भी कांग्रेस अध्यक्ष के उपवास को लेकर तंज कसे हैं. उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया-“यह दलित हितों के लिए उपवास नहीं है, यह दलित हितों का उपहास है. राहुल गांधी एक बार फिर कैमरे के लिए राजनीति कर रहे हैं. राहुल, आप स्टंट की राजनीति और झूठ की राजनीति को कब रोकेंगे?”

Uc6pT R normal

GVL Narasimha Rao

@GVLNRAO

यह दलित हितों के लिए उपवास नहीं है, यह दलित हितों का उपहास है। राहुल गांधी एक बार फिर कैमरे के लिए राजनीति कर रहे हैं। राहुल, आप स्टंट की राजनीति और झूठ की राजनीति को कब रोकेंगे? @RahulGandhi

क्यों हो रहा देशव्यापी अनशन?
बीते दिनों देशभर में दलित उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं. वहीं, एससी/एसटी एक्ट में हुए बदलाव को लेकर भी असंतोष है. इसके अलावा कांग्रेस संसद की कार्यवाही ठप होने से विपक्ष नाराज है.  इसके लिए कांग्रेस ने 9 अप्रैल को देशव्यापी अनशन का ऐलान किया है. बता दें कि संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज हंगामे की भेंट चढ़ गया. साल 2000 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि संसद में सबसे कम काम हुआ हो. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही ठप होने से कई बिल पेश नहीं हो सके और वो पेंडिंग रह गए.

क्या है कांग्रेस का कार्यक्रम?
कांग्रेस के नए संगठन महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों, एआईसीसी महासचिवों/प्रभारियों और विधायक दल के नेताओं के भेजे गए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. उनसे कहा गया है कि वे सांप्रदायिक सौहार्द को बचाने और बढ़ाने के लिए सभी राज्यों और जिलों के कांग्रेस मुख्यलयों में 9 अप्रैल को उपवास रखें. ऐसा राहुल गांधी का निर्देश है.

देशव्यापी अनशन के तहत कांग्रेस के तमाम नेता देश भर के कांग्रेस दफ्तरों पर एक दिन का उपवास रखेंगे. इस दौरान कार्यकर्ताओं को भी एक दिन उपवास रखने को कहा गया है. वहीं, राहुल गांधी सुबह 10 बजे राजघाट पहुंचेंगे और गांधी समाधि के सामने अनशन पर बैठेंगे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply