मध्यप्रदेश

कांग्रेसियों ने घेरा बागी विधायक रघुराज कंषाना का घर, पुलिस तैनात

मुरैना।  Morena News प्रदेश सरकार को लेकर चल रही उठापटक के बीच अब कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। दोपहर में बागी विधायक रघुराज कंषाना के घर के आगे प्रदर्शन किया और उनके परिजनों से कहा कि वे विधायक से कहें कि वे कांग्रेस में वापस आ जाएं। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मुरैना विधायक सहित सुमावली, दिमनी व अंबाह विधायकों के आवासों पर बीस-बीस जवान तैनात किए हैं।

बेंगलुरु में बागी विधायकों को मनाने गए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हिरासत में लेने की खबर के बाद कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामलखन डंडोतिया सहित कई कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर पहुंचे और उन्होंने अमित शाह सहित कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा के पुतले का दहन किया।

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर को मुरैना विधायक रघुराज कंषाना के घर के सामने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राकेश मावई ने कहा कि रघुराज कंषाना कांग्रेस के थे और वे इस तरह से कांग्रेस को छोड़ नहीं सकते। इसलिए प्रदर्शन कर उनके परिजनों को संदेश देना चाहते हैं कि वे विधायक से बात करें और उन्हें कांग्रेस में वापस बुलाएं।

इस दौरान कांग्रेस नेता बलवीर डंडोतिया ने कहा कि विधायकों ने जो पैसे लिए हैं, उन्हें भाजपा को वापस कर दें और कांग्रेस में वापस आ जाएं। जिलाध्यक्ष का कहना था कि दो दिन में सभी बागी विधायकों के घरों पर प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दिमनी विधायक गिर्राज डंडोतिया के घर रामनगर, अंबा

Back to top button