Site icon Yashbharat.com

कांगड़ा में बोले पीएम, हिमाचल को लूटने वालों को विदाई देने का अवसर आ गया

pm modi 2017112 114919 02 11 2017

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर रैलियों और सभाओं का दौर जारी है। भाजपा इस बार यहां अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इसी कड़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी ने कांगड़ा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। करप्शन में डूबी कांग्रेस इस पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है। आपके पास समय आ गया है कि 9 तारीख को हिमाचल को लूटने वालों को विदाई दे दी जाए।

पीएम बोले की जब नौ तारीख को बटन दबाएं तो वजीर राम सिंह पठानिया के आजादी के लिए बलिदान को याद करना तभी सही सरकार बनेगी और हिमाचल का भाग्य बदलेगा।

अपार जनसमूह देख गदगद हुए मोदी, कहा, उम्मीद नहीं थी इतनी सुबह इतनी तादाद में कमल खिलाने के संकल्प लेकर लोग आए हैं, आपका नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल जीतने ही वाले थे, मुझे यहां क्यों दौड़ाया। हिमाचल में मैंने बहुत काम किया है।

कांग्रेस की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी, उनके पास कुछ नहीं बचा है, लोग कांग्रेस का स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, कांग्रेस लाफिंग क्लब बन गया है।

Exit mobile version