Saturday, May 2, 2026
Latest:
jabalpur

कहीं यह मी टू तो नहीं ?

अज्ञात महिला ने की वेटनरी कुलपति के खिलाफ शिकायत
जबलपुर। मदन महल महिला थाने में उस वक्त हड़कंप का माहौल मच गया जब एक महिला महिला थाने पहुंची और उसने वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ शिकायत की । पुलिस के अनुसार महिला को जब बयान लेने के लिए बुलाया गया तो घबरा गई और वहां से चली गई।
क्या सच है और क्या झूठ
महिला द्वारा एसपी ऑफिस में भी शिकायत की गई है वहीं दूसरी तरह यह शिकायत महिला थाने में भी की गई है परंतु टीआई द्वारा बार-बार यही कहा गया कि महिला से जब पूछताछ की बात की गई तो वह अपनी साथी महिला वकील के साथ वहां से चली गई। ‌
खुलकर नहीं बता पा रहा है कोई
महिला द्वारा क्या आरोप लगाए गए हैं और क्या शिकायत की गई है इसके बारे में थाना प्रभारी खुलकर नहीं बता रहे हैं पुलिस का कहना है कि हमारे द्वारा आज शाम को उन्हें महिला को बयान लेने के लिए बुलाया जाएगा उसके बाद ही हमारे द्वारा बातें साफ की जाएंगी।
कौन है इन सब के पीछे
पुलिस के अनुसार महिला का व्यवहार थोड़ा संदिग्ध था , जिसके उपरांत यह समझ के बाहर है कि अगर किसी के द्वारा यह कराया जा रहा है तो वह कौन हो सकता है हो सकता है कहीं ना कहीं कुलपति की दौड़ में लगे हुए लोग इस प्रकार का खेल तो नहीं खेल रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply