Site icon Yashbharat.com

कल कटनी आएंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

vd_sharma_mp_bjp

vd_sharma_mp_bjp

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा का कल 10 जनवरी को कटनी आगमन हो रहा है। श्री शर्मा कटनी में भाजपा की अहम कोर ग्रुप की बैठक में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष रामरतन पायल ने बताया कि  भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं  कटनी खजुराहो लोकसभा के ऊर्जावान सांसद  विष्णुदत् शर्मा का कल 10 जनवरी को कटनी आगमन हो रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष जी दोपहर 01 बजे सड़क मार्ग से कटनी पहुंचेंगे। तदोपरांत भाजपा जिला कार्यालय में सायं 4 बजे से भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। सांसद जी इस दौरान अपेक्षितजनों की पार्टी की अहम बैठकों में भी मार्गदर्शन करेंगे जिलाध्यक्ष श्री पायल ने समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि दोपहर 1 बजे पन्ना मोड़ समीप पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष, सांसद जी का आत्मीय स्वागत करें। साथ ही सायं 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय में सांसद जी का मार्गदर्शन प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 15 जनवरी को प्रस्तावित कटनी आगमन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का कटनी आगमन अहम माना जा रहा है। यही नहीं जिला कार्यकारणी तथा निकाय चुनावों को लेकर भी वीडी शर्मा का यह दौरा अहम है।

Exit mobile version