jabalpur

कलेक्टर परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी

जबलपुर। अभी हाल में दीक्षितपुरा क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन गणेश मंदिर से सुबह-सुबह हुई दान पेटी चोरी जाने की घटना को लोग भूल भी नहीं पाये थे कि ऐसी ही एक घटना आज फिर प्रकाश में आई।

सूत्रों के मुताबिक कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दान पेटी तोड़कर नगदी पार कर दी। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो उन्हें मंदिर में चोरी की घटना का पता चला। जिसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और जांच पड़ताल के उपरांत अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरों की पतासाजी शुरु कर दी थी। कलेक्ट्रट जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय परिसर में हुई चोरी की यह घटना चोरों के बुलंद हौसलों को उजागर करती है।

Leave a Reply

Back to top button