Wednesday, April 29, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

कलेक्टर की कार्रवाई के विरोध में 9 डॉक्टरों ने दिए इस्तीफे

टीकमगढ़ । टीकमगढ़ में जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इन डाक्टरों ने कलेक्टर की कार्रवाई से नाराज होकर यह कदम उठाया है। डाक्टरों के इस्तीफे से जिला अस्पताल में स्वास्थ सेवाएं ठप हो गई है, जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दूर- दराज से आए मरीज बगैर इलाज के या तो वापस लौट रहे हैं या इलाज के लिए दूसरी जगह पर जा रहे हैं। गौरतलब है कल कलेक्टर ने डॉक्टर अमित शुक्ला और विकास जैन की क्लीनिक को सील कर दिया था। इसके विरोध में डॉक्टरों ने यह कदम उठाया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply