Monday, April 27, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

कलयुगी मां की नई परिभाषा-प्रेमी से कराया नाबालिग बेटी का रेप

भोपाल : राजधानी से बेहद शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी से अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप करवा दिया। मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला हबीबगंज इलाके का है। पुलिस के अनुसार शिवपुरी की रहने वाली 15 साल की किशोरी के पिता पहले परिवार के साथ मानसरोवर कॉम्पलेक्स के पास स्थित शांति नगर बस्ती में रहते थे। वह सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। इस वजह से उनकी कभी दिन में तो कभी रात में ड्यूटी लगती थी। पिता की गैरमौजूदगी में अजमेर उर्फ कोमल धाकड़ नाम का युवक उनके घर आता था। उसकी मां अजमेर से फोन पर भी काफी देर तक बात करती रहती थी। पूछने पर मां कहती थी कि अजमेर उसके भाई श्यामू का दोस्त है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी मां की करतूत का पता लगने पर पिता मेरे छोटे भाई-बहन को लेकर शिवपुरी स्थित अपने गांव चले गए। मां ने उसे अपने साथ शांति नगर में रख लिया। इस दौरान अजमेर बार-बार उसके घर आने लगा। उसने एक-दो बार मां को अजमेर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो मां ने उसे धमकी देकर चुप रहने को कहा।

पीड़िता ने बताया कि 22 जुलाई को जब वह घर में अकेली थी तभी अजमेर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मां और उसके प्रेमी अजमेर से परेशान होकर उसने खुदकुशी की कोशिश की। लेकिन, मां ने उसे बचा लिया और इसके बाद उसे पिता के पास शिवपुरी भेज दिया।

पिता ने उसे गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने सब कुछ बता दिया। इसके बाद वह पिता के साथ थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में अजमेर उर्फ कोमल धाकड़ और आरोपी मां के खिलाफ दुष्कर्म में सहयोग करने का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply