Site icon Yashbharat.com

कर्नाटक में लोकायुक्त पर दफ्तर में चाकू से हमला, गंभीर

Lokayukta chhapa

बेंगलुरु। कर्नाटक में बुधवार को लोकायुक्त पीवी शेट्टी पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान तेजस शर्मा के रूप में हुई है।yashbharat

जानकारी के अनुसार लोकायुक्त वी विश्वनाथ शेट्टी पर यह कातिलाना हमला तब हुआ जब वो अपने दफ्तर में मौजूद थे। इस दौरान वो एक केस की सुनवाई कर रहे थे तभी आरोपी युवक ने उन पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। उसे हमला करते देख वहां मौजूद सुरक्षा में लगे बल ने उसे तुरंत पकड़ लिया वहीं शेट्टी को तुरंत माल्या अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल शेट्टी का वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी के अनुसार लोकायुक्त की हालत खतरे से बाहर है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि युवक ने लोकायुक्त पर हमला क्यों किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version