कर्नाटक चुनाव LIVE: वोटिंग समाप्त, 70 फीसदी की रिकार्ड वोटिंग
वेब डेस्क। कर्नाटक में नई सरकार के चुनाव के लिए मतदान शाम के 6 बजे समाप्त हो गया। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदान की समाप्ति तक कुल 70 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले 5 बजे तक 64.35 फीसद जबकि 3 बजे तक 52.40 फीसद वोटिंग हुई थी। वहीं मतदान की शुरुआत थोड़ी धीमी हुई और सुबह के 9 बजे तक केवल 10 फीसद वोटिंग ही हो पाई थी।
मतदान के बीच बेंगलुरु के हम्पी नगर बूथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है। भाजपा के विजनगर के उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारे कॉर्पोरेटर के साथ मारपीट की, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
वहीं पुलिस का कहना है कि यह बेहद संवेदनशील बूथ है और इसके 100 मीटर के दायरे में झड़प हुई है। हम इसकी जांच कर एक्शन लेंगे।
राज्य के 55,600 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के लिए 4.96 करोड़ मतदाता अलग-अलग पार्टियों के कुल 2600 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे।
सिद्धारमैया ने येदयुरप्पा पर की टिप्पणी
चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सिद्धारमैया ने वोट डालने के बाद मीडिया से कहा कि ‘सिद्धारमैया ने कहा कि येदयुरप्पा का दिमाग खराब हो गया है। कांग्रेस 120 से ज्यादा सीटें जीतेगी। मुझे पूरा विश्वास है।’

इससे पहले बीच पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने भी सिरसी में लाइन में खड़े होकर वोट डाला।
मतदान शुरू होने के बाद सुबह 9 बजे तक 10.3 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी हासन जिले के होलेनरसीपुरा के बूथ नंबर 244 पर जाकर अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद बाहर आए देवगौड़ा ने कहा कि हमें सरकार बनाने की संभावना नजर आ रही है।
इससे पहले मतदान शुरू होते ही सदानंद गौड़ा ने पुत्तुर में जबकि भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा ने शिकारपुर में अपना वोट डाला।
#WATCH: As voting in #Karnataka continues, CM Siddaramaiah says, 'Yeddyurappa is mentally disturbed. Congress will get more than 120 seats. I am very confident.' #KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/yE6isfZcYq
— ANI (@ANI) May 12, 2018