Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

कर्ज या फिर :भोपाल में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, रिश्तेदारों के वाट्सएप, टेलीग्राम पर भेजा मैसेज

कर्ज या फिर :भोपाल में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, रिश्तेदारों के वाट्सएप, टेलीग्राम पर भेजा मैसेज। शहर के रातीबड़ थाना इलाके में एक परिवार द्वारा सामूहिक खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरने वालों में पति-पत्‍नी के अलावा दो बच्‍चे भी शामिल हैं।
घर के एक कमरे में दंपती के शव फंदे पर लटके मिले। वहीं बच्‍चों को जहर देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान होने का जिक्र है। फांसी लगाने से पहले दंपती ने सुसाइड नोट को रिश्तेदारों के मोबाइल पर वाट्सएप, टेलीग्राम एप के जरिए भेजा था, जिसमें कर्ज की वजह से जान देने की बात लिखी गई है।
फिलहाल पुलिस ने चारों शव कब्‍जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
इस मामले में फोन हैक कर ब्लैकमेलिंग की बात भी सामने आ रही है। News updating…

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम