Site icon Yashbharat.com

कर्ज में दबी रिलायंस: RCOM के कर्जदाताओं ने 49,193 करोड़ रुपये बकाया का दावा किया

anil ambani 1

नई दिल्ली। कर्ज में दबी रिलायंस कम्युनिकेशंस के वित्तीय कर्जदाताओं ने 49,193 करोड़ रुपये का बकाया दावा किया पेश किया है।

दावों के मुताबिक चीन चाइना डेवलपमेंट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक की बकाया राशि सबसे ज्यादा है।

कंपनी के अंतरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल प्रदीप कुमार सेठी ने 47,038.79 करोड़ रुपये का दावा स्वीकार कर लिया है। दावों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

कर्जदाताओं द्वारा जमा दस्तावेज के मुताबिक CDB ने 9,863.89 करोड़ रुपये का दावा किया है और आइआरपी ने उसका पूरा दावा स्वीकार कर लिया है।

जून में नीतिगत दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है रिजर्व बैंक
यह भी पढ़ें

LIC ने आरकॉम पर 4,758 करोड़ रुपये, एक्जिम बैंक ऑफ चाइना ने 3,356.44 करोड़ रुपये, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने 2,130.23 करोड़ रुपये और PNB ने 1,126.87 करोड़ रुपये का दावा किया है।

इन सभी का पूरा दावा स्वीकार कर लिया गया है। SBI ने 4,905.37 करोड़ रुपये का दावा किया है।

भारत की मोबाइल इंटरनेट स्पीड रैंकिंग में आई गिरावट, 121 नंबर पर पहुंचा देश
यह भी पढ़ें

इसमें से RRP ने 4,714.52 करोड़ रुपये का दावा स्वीकार किया, जबकि 190.85 करोड़ रुपये का दावा सत्यापन के लिए रखा हुआ है।

Exit mobile version