Site icon Yashbharat.com

करिश्मा के साथ छेड़खानी, सोशल मीडिया पर बोली- वो मेरी ब्रेस्ट की तरफ…

images 33

मुंबई: एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा हाल ही में अपने काम से कुछ समय निकाल कर हॉलीडे एंजॉय करने धर्मशाला गई थी। वहां उनके साथ जो हुअा वह काफी चौंकाने वाला था।

करिश्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि ‘काम से वक्त निकालकर मैंने धर्मशाला छुट्टियां बिताने का फैसला किया। हरी भरी वादियां और झीलों के बीच मैं जाना चाहती थी। धर्मशाला बिल्कुल ऐसा ही है। वहां पहुंचकर पहले दिन मैं अपने दोस्त के साथ एक खूबसूरत मंदिर में गई और वहां पहुंचकर हम तस्वीरें खींचने लगे। एक मिनट बाद जब हम पीछे पलटे तो देखा 15 आदमी हमें घेरे खड़े हैं। वो हमारी तस्वीरें ले रहे थे। उनकी नजरें मेरे ब्रेस्ट की ओर थी और वो लगातार घूर रहे थे।

उन्हें देखकर मैं काफी डर गई। वहां से थोड़ी ही दूर पर हमें एक पुलिसवाला मिला, उसे मैंने बताया कि वहां कुछ लड़के हमसे छेड़खानी कर रहे थे। जिस पर पुलिसवाला मुझे देखकर मुसकुराया और कहा अरे कौन छेड़ रहा है? कोई नहीं है। उनके बोलने के इस अंदाज से मैं हैरान थीं। केवल उस मंदिर के पास ही नहीं बाद में भी मुझे बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा। अपने दोस्त के साथ मैं स्ट्रीट शॉपिंग के लिए गई। तभी वहां मुझे लगा कि कुछ लोग हमारा पीछा कर रहे हैं। जब मैंने पीछे देखा तो वही लोग थे। यह काफी डरावना अनुभव था। डर की वजह से हम एक दुकान में घुस गए। मैंने बाहर देखा तो एक आदमी हाथ में कुछ नुकीले हथियार के साथ था। वह आदमी हमारे पास आया और हमें घूरने लगा।’

करिश्मा इस घटना के बाद इतनी डर गईं कि उन्होंने अपनी धर्मशाला की ट्रिप को बीच में ही छोड़ दी। उन्होंने कहा कि ‘सड़क पर कोई इस तरह पीछा करे यह काफी भयावह है। मैं वहां 4 दिन रुकना चाहती थी लेकिन 2 दिन में ही हम वापिस लौट आए। धर्मशाला एक बहुत खूबसूरत जगह है लेकिन मेेरा अनुभव बहुत बुरा था।’

Exit mobile version