Site icon Yashbharat.com

कयासों पर अंततः विराम, भाजपा से संजय, संदीप, प्रणय को फिर टिकट

katni

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से जिले की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर टिकट रिपीट कर सभी संशय, संभावना और कयासों को विराम दे दिया। यशभारत ने पहले ही संभावना जताई थी कि कटनी जिले में भाजपा अंततः चारों सीटों पर रिपीट का फार्मूला अपनायेगी। हुआ भी वही। अब केवल बड़वारा सीट की घोषणा शेष है लेकिन यहां भी फिर से मोती कश्यप की टिकट लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि उन्हें जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह तथा धीरेन्द्र सिंह से तगड़ी टक्कर मिल रही है। उम्र का तकाजा एवं एंटी इंनकंबेसीं फेक्टर चला तो ही मोती कश्यप की टिकट कट सकती है, अन्यथा उनकी दावेदारी पर अंततः मुहर लग जाएगी।

भाजपा के टिकट के फार्मूले में संजय पाठक ने 54 हजार से उप चुनाव में जीत हासिल की थी जो अपने आप में रिकार्ड है। रायशुमारी में भी संजय की दावेदारी सबसे उपर मानी जा रही थी लिहाजा पार्टी ने फिर से उन पर विश्वास जताया हालांकि यह सीट भाजपा के लिए कोई माथा पच्ची वाली सीट नहीं रही लिहाजा यहां से पार्टी ने श्री पाठक की औवचारिक घोषण कर दी इसके बाद बारी आती है संदीप जायसवाल की तो भोपाल से लेकर दिल्ली तक उनकी भी 47 हजार मतों से जीत टिकट के फार्मूले की अहम कड़ी सबित हुई। दूसरी तरफ बात प्रणय पांडे की हो तो प्रणय उप चुनाव करीब 7 हजार वोट से ही हारे थे प्रभात पांडे के निधन पर सहानूभति की वोट के तकाजे के बावजूद संगठन में प्रणय की सक्रियता भी दिखती रही। यही कारण था कि पार्टी ने फिर से प्रणय पर भरोसा जाताया। इधर चर्चा यह भी थी के भाजपा का जिला संगठन घोषित हुई तीनों सीटों को लेकर सकरात्मक था भाजपा के जिताउ केंडीडेट की कड़ी में जिला संगठन की राय तीनों सीटों पर कुछ ऐसी ही थी संभवतः पार्टी ने भी इसे तरजीह दी।

तो सिर्फ चुनाव ही नहीं प्रत्याशियों के घर भी होंगे आमने सामने
कांग्रेस से पूर्व विधायक और हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आये सुनील मिश्रा की टिकट फाइनल होती है तो इसे इत्तिफाक ही कहें कि सिर्फ चुनाव ही नहीं भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों के घर भी आमने सामने होंगे। गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी संदीप जायसवाल और कांग्रेस के दावेदार सुनील मिश्रा के घर गुरूनानक वार्ड में बिल्कुल ही आमने सामने हैं। दोंनो के घरों में महज एक सड़क का फासला है अगर सुनील को टिकट मिलती है तो यहां आमने सामने का यह मुकाबला काफी मजेदार होगा।

Exit mobile version