Thursday, April 30, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

कम्प्यूटर बाबा ने दिया दिवंगत भय्यू महाराज के बारे में विवादास्पद बयान

नीमच। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा ने दिवंगत संत भय्यू महाराज के बारे में विवादास्पद बयान दिया है। भय्यू महाराज गृहस्थ संत थे।tavite

उन्होंने आत्महत्या से पूर्व सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें पारिवारिक कारणों का जिक्र है। वास्तविक कारण का खुलासा पुलिस की जांच में होगा। यह बात नीमच प्रवास के दौरान राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा ने कही। उन्होंने कहा कि संत समाज के लिए आदर्श होता है।

एक संत और मार्गदर्शक द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाने से समाज में गलत संदेश जाता है। उनका यह कदम बुजदिल जैसा है। उन्होंने संतों और उनके जीवन को समाज के लिए आदर्श बताया। साथ ही कहा कि समूचा देश और प्रदेश संतों के लिए परिवार जैसा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply