Site icon Yashbharat.com

कमाल की खबर: रिजर्वेशन टिकट भूल गए तो चिंता नहीं, ट्रेन में ही एक्सेस फेयर टिकट बना देगा टीटीई

images 66

जबलपुर। यदि आपने रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस से टिकट बनवाया है। किन्हीं कारण से आप वो टिकट भूल गए तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। आप ट्रेन में सवार हो सकते हैं। इसके लिए कुछ जरूरी प्रक्रिया करना होगी, जिससे आपको पेनल्टी नहीं लगेगी।
चार्ज भी कम देने होगा
टिकट यदि घर रखा है तो उसे किसी भी रिश्तेदार, मित्र या अन्य किसी व्यक्ति के माध्यम से नजदीकी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पास भिजवा दें। स्टेशन मास्टर वह टिकट रख लेगा और कंट्रोल मैसेज के माध्यम से टीटीई तक जानकारी पहुंचा देगा। इसके बाद टीटीई आईडी कार्ड चेक कर ईएफटी (एक्सेस फेयर टिकट) बना देगा। यह राशि नॉमिनल होगी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति आसानी से यात्रा कर सकता है।
टिकट गुम होने पर 25 फीसदी राशि जमा कराना होगी
यदि आपका काउंटर से बनवाया टिकट गुम हो गया है और आप यात्रा करना चाहते हैं तो रेलवे दोबारा टिकट बनाकर देगा। रेलवे के जानकारों के अनुसार हालांकि नया टिकट काउंटर से बनवाने पर टिकट की 25 फीसदी राशि आपको जमा करना होगी। यदि पीएनआर भी याद नहीं है तो जिस काउंटर से टिकट बनवाया है, वहां से जानकारी निकलवाई जा सकती है।.

Exit mobile version