Site icon Yashbharat.com

कमलनाथ पर चीन की मदद का आरोप, भाजपा प्रदेशभर में फूंकेगी पुतले

images 24

भोपाल । केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए चीन की मदद करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का प्रदेशभर में कल दोपहर 12 बजे पुतला जलाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कमल नाथ ने केंद्र में मंत्री रहते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी मदद दिलाई इसके लिए उन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया।

देश के साथ गद्दारी की इस हरकत के विरोध में भाजपा ने कमल नाथ के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा कल 28 जून को दोपहर 12 बजे प्रदेशभर में मंडल स्तर तक भारत के पूर्व वाणिज्य मंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ के चीनी प्रेम के कारण भारत के कुटीर, लघु उद्योग तथा व्यापार को बड़ा झटका लगा है। हमारे देश के गांव-गांव तक मिट्टी, लोहा, लकड़ी आदि पर आधारित लघु उद्योग कमल नाथ की हरकत के कारण तबाह हो गए और हमारे कुशल कारीगर, जो अपने घरों में रहकर बर्तन, खिलौने, दोने, पत्तल, कृषि उपकरण, घड़ियों के डायल और अगरबत्ती आदि बनाने का काम करते थे, वे अचानक बेरोजगार हो गए।

Exit mobile version