Site icon Yashbharat.com

कमलनाथ ने किया BJP विधायकों के संपर्क में होने का दावा

kamalnath 1

अशोकनगर । पूर्व मंत्री सचिन यादव के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी भाजपा विधायक व नेताओं के उनके संपर्क में होने का दावा किया है। एक सवाल के जवाब में नाथ ने कहा कि भाजपा के विधायक ही नहीं, उनके नेता भी मेरे संपर्क में हैं। नाथ शुक्रवार को अशोकनगर आए थे।

यहां से चुनावी सभा के बाद उन्होंने पत्रकारों के दो ही सवालों के जवाब दिए। शिवराज सिंह के तंज पर पलटवार करते हुए कमल नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह को तो अपने दाग धोने के लिए वॉशिंग मशीन में जाना होगा। यह बात उन्होंने शिवराज सिंह द्वारा कमल नाथ पर लगे दाग डिटर्जेंट से धोने पर भी साफ नहीं होने के सवाल पर कही। वहीं, गुरुवार को पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कहा था कि भाजपा के विधायक उनके संपर्क में हैं। शुक्रवार को कमल नाथ ने भी यह दावा किया

28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार इस बार एक घंटे अधिक हो सकेगा। एक नवंबर रविवार को शाम छह बजे तक प्रचार का सिलसिला चलेगा। अभी तक प्रचार की अव;घिळर्-ऊि्‌झ। शाम पांच बजे तक रहती आई है, लेकिन कोरोना काल में हो रहे चुनाव की वजह से मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया गया है। इस वजह से प्रचार समाप्ति की अवधि भी एक घंटे बढ़ गई है।

Exit mobile version