Latestमध्यप्रदेश
कमलनाथ के दफ्तर में लगी संजय गांधी की भी फोटो
भोपाल। कहते हैं कि व्यक्ति अपने बचपन और खासकर स्कूल के दोस्तों को कभी नहीं भूलता। अगर कोई अभिन्न मित्र जल्द साथ छोड़कर दुनिया से चला जाए तो सच्चा दोस्त उसकी स्मृति को बनाए रखने के मौके ढूंढता रहता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी के स्कूल के दिनों के मित्र कमलनाथ को गांधी परिवार के तीसरे बेटे के रूप में पहचान मिली। उस मित्र की यादों को साथ रखने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘संजय” की एंट्री करा ली।








