कमलनाथ के करीब रहने के लिए धक्का-मुक्की करते रहे कांग्रेसी

kamalnath ujjain

उज्जैन। मध्य प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद कमलनाथ बुधवार को महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं का हुजूम मंदिर में प्रवेश कर गया। कई कांग्रेसी प्रतिबंधित द्वारों से भी प्रवेश कर गए।

kamalnath ujjain2

कमलनाथ के करीब रहने के लिए कांग्रेसियों में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान धर्मस्थल की मर्यादा का भी ध्यान नहीं रखा गया। कई नेता नंदी हॉल में कमलनाथ के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए, जबकि ज्योतिर्लिंग में मोबाइल प्रतिबंधित है।

kamalnath ujjain3

पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद कमलनाथ पहली बार शहर आए। चुनावी साल में नजदीकी का लाभ लेने के लिए कांग्रेसियों का हुजुम उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। कमलनाथ महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे तो भीड़ के कारण अव्यवस्था पसर गई।

kamalnath ujjain4

कांग्रेसियों ने पूरे मंदिर पर कब्जा जमा लिया और प्रतिबंधित द्वारों से भी प्रवेश कर गए। पूरे मंदिर में अफरातफरी का आलम था। जैसे ही कमलनाथ गर्भगृह में पहुंचे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी उनके नजदीक बने रहने के लिए प्रवेश का प्रयास करने लगे। उप प्रशासक प्रीति चौहान ने अव्यवस्था देख तत्काल पुलिस को सूचना दी और भीड़ को नियंत्रित किया। हालांकि काफी देर तक अव्यवस्था पसरी रही।