मध्यप्रदेश

कमलनाथ ऐसे बुजुर्ग नेता जो सिर्फ सोशल मीडिया में करते हैं बयानबाजी-नरोत्तम मिश्रा

जबलपुर : जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इतनी जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं कि उन्हें याद रख पाना भी मुमकिन नहीं है, इसलिए बार-बार लोगों के बीच जाकर बताना पड़ रहा है, जिससे लोग लाभान्वित हों। जनआशीर्वाद यात्रा भी इसी का एक माध्यम है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को बुजुर्ग नेता बताते हुए कहा कि वो कहीं आते-जाते नहीं, सिर्फ सोशल मीडिया में ही बयानबाजी करते रहते हैं। कमलनाथ द्वारा महाकाल को लिखे गए पत्र के संदर्भ में सरकार के मंत्री ने यह तंज कसा।

जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि 51 दिनों में शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में घूम चुके हैं, लेकिन कमलनाथ एक जिला भी नहीं घूम सके। सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा जनआशीर्वाद यात्रा को माफी यात्रा नाम दिए जाने पर बोले कि उनसे इससे अधिक और क्या उम्मीद होगी। उनसे सिर्फ यह उम्मीद है कि वे किसी के नारियल और जनेऊ न फेंकें।

Leave a Reply

Back to top button