राष्ट्रीय

कठपुतली बन गया है चुनाव आयोग : कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी संगठन के तौर पर उसकी कठपुतली की बनकर काम करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त व्यक्तिगत निष्ठा निभाते हुए इस संवैधानिक संस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

कांग्रेस के गुजरात के प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत तथा पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य तथा भाजपा अध्यक्ष खुलेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं लेकिन आयोग उस पर आंख मूंदे है और दोहरा मापदंड अपनाकर विपक्षी दल के साथ भेदभाव कर रहा है।

Leave a Reply

Back to top button