कटनी से नागपुर के लिए एक और ट्रेन की सौगात, शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस को सीएम शिवराज ने दिखाई हरी झंडी

img 20231005 wa0011 1696489271

कटनी को नागपुर के लिए एक और नई ट्रेन की सौगात मिली। शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को शहडोल पहुंचे। ट्रेन के समय में विलंब न हो इसका ख्याल रखते वे हेलीकॉप्टर से पहुंचे और फटाफट स्टेशन रवाना हो गए।

देखें टाइम टेबल

IMG 20231005 WA0002

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश का विकास मेरी जिंदगी का मिशन है। शहडोल आज जहां पहुंचा है, उसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और नेताओं का भी सहयोग रहा है। आप सभी ने मिलकर विकास करवाया है। शहडोल अगर संगीत है तो मैं उसका साज हूं। यहां के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। इसके बाद सीएम ट्रेन को हरी झंडी दिखाने प्लेटफार्म 2 की ओर चले गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्दबाजी में शहडोल पहुंचे। लगभग 11 बजे जमुई हेली पैड से सीएम का काफिला सीधे शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां सीएम सीधे मंच पर आ गए। सीएम ने सिर्फ 8 मिनट में अपना उद्बोधन समाप्त कर दिया।